रामगढ़, जुलाई 18 -- रामगढ़, प्रतिनिधि। एसआईआर की प्रक्रिया पूरे झारखंड में चालू है। इसे लेकर जिला स्तर पर सभी बीएलओ को स्थानीय प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग दिया जा चुका है। साथ ही समय-समय पर बैठक कर मॉनेटरिंग भी की जा रही है। यहां तक की जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, अपर समाहर्ता, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जैसे बड़े पदाधिकारी कई बूथों का निरीक्षण कर चुके हैं। साथ ही कार्य में उदासीनता को लेकर आधा दर्जन से अधिक बीएलओ पर वेतन रोकने संबंधित कार्रवाई भी हुई। परिणाम स्वरुप रामगढ़ जिला में एसआईआर प्रक्रिया को रफ्तार मिली। एसआईआर प्रक्रिया में जुड़े सूत्रों के मुताबिक रामगढ़ और बड़कागांव विधानसभा अंतर्गत एसआईआर प्रक्रिया की मॉनेटरिंग रामगढ़ जिला से हो रही है। यह भी पढ़ें- Simdega News: सिमडेगा के गांवों में एसआईआर कार्य 75% पूरा, शहर में 50%...