महाराजगंज, जून 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। लखनऊ अग्निकांड को लेकर नगर पालिका परिषद महराजगंज अलर्ट हो मोड में है। आग को तत्काल काबू करने के लिए अग्नि शमन टैंक में आसानी से पानी भरने के शहर के हर मुख्य मार्ग पर हाईड्रेंट सिस्टम बनाया जाएगा। इसके लिए जगह चिह्नित किया जा रहा है। बहुत जल्द हाईड्रेंट निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

शहर की वार्ड और सुविधाएं 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में नर्सिंग होम, कोचिंग सेंटर से लेकर कामर्शियल मकान हैं। शहर के तीनों मुख्य मार्गों पर आलीशान मकानों में दुकानें हैं। लेकिन शहर के एक भी हाईड्रेंट सिस्टम नहीं है। ऐसे में आग लगने पर अग्नि शमन विभाग को अपने परिसर से टैंक में पानी भरना पड़ता है। ऐसे में यदि शहर में आग लगती है तो उसे त्वरित कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएग...