सीवान, अप्रैल 6 -- सीवान। कई इलाकों में नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे शहर से जुड़े गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोजाना काम के लिए शहर आने वाले ग्रामीणों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बदबू के कारण आसपास के दुकानदार भी परेशान हैं। लोगों का कहना है कि नालियां महीनों से साफ नहीं हुई हैं। हल्की बारिश में भी पानी भर जाता है, जिससे स्थिति और खराब हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों के लिए यह रास्ता खतरनाक बन गया है। कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर प्रशासन से जल्द सफाई अभियान चलाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...