रामपुर, फरवरी 25 -- शहर के अंदर प्रमुख सड़कों की हालत खस्ता हो चुकी है। मोहल्ले में लोग आए दिन आवागमन के दौरान इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क की मरम्मत और नव निर्माण की मांग भी अब तेज हो गई है। शहर में एकता विहार, पान दरीबा, सर्राफा बाजार और अजीतपुर बाईपास के नजदीक सर्विस रोड की स्थिति तो दयनीय हो चुकी है। सड़कों पर हो रहे गहरे गड्ढे परेशानी का सबब बन चुके हैं। कई बार स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद भी सड़कों की हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसके लिए व्यापारी से लेकर आमजन नगर पालिका से सड़क निर्माण की गुहार लगा रहे हैं। लोगों का कहना है कि बारिश से पूर्व इन जर्जर सड़कों की स्थिति में सुधार होना चाहिए। जिससे राहत मिल सके। शहर में एकता विहार, पान दरीबा, सर्राफा बाजार को जाने वाली सड़क खस्ताहाल स्थिति में है। इन सड़कों से आवागमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.