बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। शहर की आबोहवा सुधारने की बड़ी तैयारी, बरेली बनेगा वायु प्रदूषण नियंत्रण का मॉडल बरेली की आबोहवा को लेकर बड़ी पहल की जा रही है। उत्तर प्रदेश के कई शहरों की तुलना में बरेली की वायु गुणवत्ता बेहतर पाई गई है। इसी को देखते हुए अब बरेली को वायु प्रदूषण नियंत्रण के मॉडल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए लखनऊ से विशेषज्ञों की एक टीम बरेली पहुंचेगी और शहर की आबोहवा का गहन आकलन करेगी। लखनऊ की टीम 10 जनवरी तक बरेली के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण करेगी। इस दौरान टीम शहर के अलग-अलग स्थानों से एक्यूआई (एयर क्वालिटी इंडेक्स) के आंकड़े एकत्र करेगी और उन्हें अपने साथ ले जाएगी। इन आंकड़ों के आधार पर यह समझा जाएगा कि बरेली में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कौन-कौन से उपाय कारगर साबित हुए हैं। बरेली मॉडल से सुधरेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.