दरभंगा, जनवरी 2 -- शहर के वार्ड-47 में मौजूद पोखर दशकों से बदहाल है। लोग लंबे समय से इसके सौंदर्यीकरण की मांग कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि लोहिया चौक किनारे का पोखर पुलिस क्वार्टर एरिया में होने से प्रशासनिक नियंत्रण में है। इसके सौंदर्यीकरण की कई बार कोशिश हुई है, पर एनओसी नहीं मिला। इसके चलते अरसे से सौंदर्यीकरण का प्रस्ताव अधर में अटका है। लोगों ने बताया कि वार्ड-47 में अधिकतर बुनियादी सुविधाएं बहाल हैं, पर खेल मैदान व आदर्श मध्य विद्यालय को अपग्रेड कर हाई स्कूल बनाने की पहल नहीं हो रही है। इससे छात्र व युवा परेशान रहते हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड-47 में दरभंगा राज से विरासत में पोलो ग्राउंड मिला हुआ है। शहर के वार्ड-47 का लोहिया चौक तो बेहतर दिखता है लेकिन चौक किनारे मौजूद पोखर की बदहाली देखकर लोग नगर निगम पर सवाल उठाने लगते हैं। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.