चाईबासा, जून 13 -- चाईबासा, संवाददाता। मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा व जागृति शाखा की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस दौरान 10वीं 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक एवं बीएड, सीए, सीएस अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। दसवीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विधि अग्रवाल, वंश कुमार पसारी, पुनायक सराफ, तनिष्क शर्मा, माही अग्रवाल, कौशल शर्मा, श्रीदास फिरोजीवाला को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। ऋषिका केडिया एवं सिद्धि अग्रवाल को 12वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सीए की परीक्षा में यश अग्रवाल, सीएस की परीक्षा में रवीना अग्रवाल एवं सीएलएटी की परीक्षा में वंशिका जिंदल को सफल होने के लिए सम्मानित किया गया।

नवीनतम टीम का शपथ ग्रहण समारोह इसके बा...