शहर का नाला कटने से 100 बीघा फसलें जलमग्न
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 13 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। बारिश होने के बाद नाला कटने से किसानो की लगभग 100 बीघा फसलें जलमग्न हो गई। इसमें अधिकतर खेतों में सब्जियां खड़ी है। नाले का पानी सब्जियों में भरने से सब्जियां खराब हो जाएगी इसको लेकर किसान चिंतित नजर आए। नगर पालिका का नाला हैवतपुर गढ़िया काशीराम कालोनी के निकट से होकर निकला है। गढ़िया रोड पर नाले पर एसटीपी का चैंबर बना है। इसमें एक पाइप से पानी चैंबर से होकर एसटीपी तक जाता है। चैंबर के पाइप में रात में हुई बारिश से कचरा भर गया जिससे पाइप चोक हो गया और कच्चा नाला उफान मार गया। रात में ही किसी समय कच्चा नाला दो जगह से कट गया और ढ़परपुर व सलावत खां के किसानों के खेतों में भर गया। खेतों में इस समय तोरई, भिंडी, लौकी, पालक, कद्दू, मूली, बैगन, गोभी, शलजम और मक्का की फसलें खड़ी है। किसानों ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.