शहर काजी ने मोहर्रम गाइड लाइन जारी की
कानपुर, जून 17 -- कानपुर। शहर काजी मुफ्ती मोहम्मद साकिब अदीब मिस्बाही की सदारत में नई सड़क स्थित अहसानुल मदारिस में बैठक हुई जिसमें मोहर्रम गाइडलाइन जारी की गई। लंगरे हुसैन करने, अलम जुलूसों में अपने वॉलंटियर बनाने, झंडों की ऊंचाई 12 फीट से अधिक न होने, झंडों में लोहे की रॉड की जगह लकड़ी का इस्तेमाल करने, हॉर्न की आवाज सीमित रखने और सौहार्द की अपील की गई। यहां नायब शहर काजी हाफिज सगीर आलम हबीबी, महबूब आलम खान, मुफ्ती रफी अहमद निजामी, कारी अब्दुल रहीम बहराइची और हाफिज मिनहाज आलम आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- मुहर्रम के जुलूस मार्ग, विधि-व्यवस्था संधारण, यातायात नियंत्रण की ली जानकारी यह भी पढ़ें- पहली मोहर्रम पर निकला अलम मुबारक का जुलूस यह भी पढ़ें- अगवानपुर में ताजिया की ऊंचाई को लेकर मंथन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.