देहरादून, जनवरी 31 -- शहर काजी ने उठाई कड़ी कार्रवाई की मांग फोटो देहरादून। देहरादून के शहर काजी मुफ्ती हशीम अहमद कासमी के नेतृत्व में शनिवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने हमले में घायल कश्मीरी युवकों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए आरेापियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। शहर काजी मुफ्ती हशीम ने कहा कि किसी पर हमला न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इंसानियत पर भी गहरा आघात है। हिंसा और नफरत समाज को कमजोर करती है। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मामले में त्वरित और निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस दौरान जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष आजाद अली, हाफिज आबिद, मौलाना बुरहान, मौलाना रिहान, वेद प्रकाश शर्मा, विशाल गोयल, सूरज राठौड़, वसीम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.