बुलंदशहर, फरवरी 13 -- शहर काजी मौलाना जैनुल आब्दीन का शुक्रवार अल सुबह इंतकाल हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, पिछले दिनों उनका फरीदाबाद के एक अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी, लेकिन तबीयत बिगड़ने पर उन्हें नगर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शुक्रवार तड़के उन्होंने अंतिम सांस ली। जुमे की नमाज के बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जनाजे की नमाज में बड़ी संख्या में उलेमा-ए-कराम, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के लोग एवं आम नागरिक शामिल हुए। नम आंखों से लोगों ने उन्हें अंतिम विदाई दी और उनकी मगफिरत के लिए दुआ की। मौलाना जैनुल आब्दीन शहर काजी के रूप में लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने सामाजिक सौहार्द, भाईचारे और धार्मिक मार्गदर्शन ...