कानपुर, जून 22 -- कानपुर। मोहर्रम की छह तारीख को इमाम हुसैन की याद में राइनी बिरादरी का अलम निकाला गया। परेड सब्जी मार्केट से उठाए गए अलम जुलूस को शहर काजी मुफ्ती साकिब अदीब मिस्बाही और शिया शहर काजी सैय्यद हामिद हुसैन ने रवाना किया। जुलूस में दर्जनों अलम के पंजों और लाल हरे पटकों के साथ लोग बड़ी अकीदत से चल रहे थे। ठेलों पर कर्बला के 72 शहीदों की शहादत बयान की जा रही थी। इससे पहले परेड बाजार स्थित इमाम बारगाह पंजतनी में फातेहा पढ़ी गई। जुलूस में विधायक अमिताभ बाजपेई, इकबाल अहमद पप्पू, कल्लन मन्नू आढ़ती, हाजी अख़लाक़ अहमद, लाना हाशिम अशरफी, हाजी मोईन, हाशिम रिजवी, मुशरान माबूद, महबूब आलम और हाजी जियाउल हक आदि थे। यह भी पढ़ें- अली असगर के झूले की जियारत को उमड़े लोग यह भी पढ़ें- आरा : बीबी का डोला मातमी जुलूस निकला, कर्बला के शहीदों को श्र...