देहरादून, दिसम्बर 29 -- शहर कांग्रेस ने राष्ट्रीय कांग्रेस का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर केक काटा गया व आजादी के आंदोलन में कांग्रेस की भूमिका व देश के विकास में किए गये कार्यों की चर्चा की। सोमवार को शहर कांग्रेस भवन में कांग्रेस स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने स्थापना दिवस केक काटा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कांग्रेस ने देश को आजाद कराने में अहम भूमिका निभाई। आजादी के बाद देश के विकास के लिए किए गये कार्यों पर चर्चा की गयी। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री गोदावरी थापली ने कहा कि काग्रेस ने जहां देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, वहीं देश की अखंडता व एकता के लिए कांग्रेस के नेताओं ने बलिदान दिया। इस अवसर पर मसूरी विधानसभा प्रभारी अमेंद्र बिष्ट,...