अमरोहा, फरवरी 26 -- अमरोहा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में कमेटी पदाधिकारियों ने तहसील कार्यालय में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। वक्ताओं ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती, उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद ब्रह्मचारी एवं अन्य के विरुद्ध दर्ज एफआईआर में लगाए गए आरोपों को गंभीर बताया। कहा कि शंकराचार्य का पद हिन्दू धर्म की प्राचीन, पवित्र एवं सर्वोच्च आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा है। ऐसे में इन आरोपों की जांच निष्पक्ष, पारदर्शी, स्वतंत्र एवं तथ्य आधारित होनी चाहिए। कहा कि धार्मिक भावनाओं एवं संवैधानिक मूल्यों की रक्षा हो ताकि निराधार या प्रेरित आरोपों से किसी की गरिमा को ठेस न पहुंचे। इस दौरान चौधरी नरेंद्र सिंह, बाल कृष्ण त्रिवेदी, खुशतर मिर्जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.