उन्नाव, दिसम्बर 11 -- उन्नाव। शहर को स्वच्छ, व्यवस्थित और आधुनिक बनाने के लिए नगर पालिका प्रशासन ने बुधवार को पुलिस ऑफिस तिराहे से कचहरी पुल तक सुंदरीकरण अभियान शुरू किया गया। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण हटाए गए। नगर पालिका के ईओ एसके गौतम के नेतृत्व में अभियान में भारी पुलिस बल मौजूद रहा। जेसीबी मशीन की मदद से वर्षों से अवैध रूप से स्थापित दुकानों और अस्थायी ढांचों को हटाया गया। कुछ स्थानों पर स्थानीय लोगों का विरोध भी हुआ, लेकिन पुलिस के सख्त पहरे में कार्रवाई शांतिपूर्वक संपन्न कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का उद्देश्य मुख्य मार्ग को चौड़ा करना, यातायात सुचारू बनाना और शहर की सुंदरता बढ़ाना है। सुंदरीकरण के तहत सड़क किनारे पेंटिंग, डिवाइडर की मरम्मत, सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के कार्य किए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.