लखनऊ, सितम्बर 10 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत देश के सभी राज्यों के नगर विकास मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक की। इसमें यूपी के नगर विकास मंत्री एके शर्मा शामिल हुए। बैठक में नगर विकास मंत्री ने बताया कि यूपी में 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कुल 157 घंटे का अनवरत सफाई अभियान चलाया जाएगा।उन्होंने कहा कि एक अक्तूबर को एक घंटे का विशेष स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें नगर विकास विभाग के साथ-साथ प्रदेश के सभी विभागों, स्कूल-कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों व अन्य संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। यह भी पढ़ें- प्रभारी मंत्री जनपदों और विधानसभाओं में जाकर तैयारियों की करें समीक्षा: योगी सभी विभाग और संस्थान अपने-अपने परिसरों एवं आसपास ...