संभल, मार्च 23 -- जिले के नगर क्षेत्रों में बच्चों और धात्री महिलाओं के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। डीएम की पहल पर शासन ने 58 नए आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की मंजूरी दे दी है, जिससे अब शहरी इलाकों में भी पोषण सेवाओं का विस्तार होगा। बताया गया कि पांच निकायों में करीब 300 आंगनबाड़ी केंद्रों का प्रस्ताव भेजा गया था, जिसमें से पहले चरण में बहजोई, नरौली और सिरसी में केंद्र स्थापित करने की स्वीकृति मिली है। इन केंद्रों का संचालन फिलहाल किराए के भवनों में शुरू किया जाएगा।इन नए केंद्रों के लिए आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाओं की भर्ती भी की जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। अब तक जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में ही आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हो रहे थे, लेकिन इस नई पहल से नगर क्षेत्र के बच्चों और धात्री महिलाओं को भी पुष्टाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.