गोपालगंज, अप्रैल 28 -- गोपालगंज। अग्निशमन विभाग की टीम गैस एजेंसियों और गोदामों के साथ-साथ शहर के छोटे होटलों, रेस्टोरेंटों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में भी फायर ऑडिट कर रही है। मंगलवार को विभाग के अधिकारियों ने जादोपुर रोड स्थित द रॉयल किचेन, लक्ष्मी होटल, मनोरमा होटल और होटल अंकिता समेत करीब आधा दर्जन होटलों का निरीक्षण कर अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच की। जांच के दौरान कई होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर से खाना बनाते हुए पाया गया। वहीं कई होटलों में अग्निशामक यंत्र और आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक हॉज पाइप की व्यवस्था भी नहीं थी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद होटल संचालकों को अग्नि सुरक्षा से जुड़े 65 मानकों को एक माह के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही मिलने पर संबंधित होटलों को नोटिस भी जारी किया गया। विभाग ने चेतावनी दी ...