सिमडेगा, मार्च 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिले के शहरी क्षेत्र में इन दिनों रसोई गैस को लेकर मारामारी की स्थिति देखने को मिल रही है। सुबह से ही शहर के विभिन्न गैस एजेंसियों में सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इस कारण कई उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं कुछ लोगों को सिलेंडर नहीं मिलने से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर जिले के प्रखंडों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जलडेगा, कुरडेग, ठेठईटांगर आदि प्रखंड के संवाददाताओं के अनुसार प्रखंड स्तर पर गैस सिलेंडर लेने को लेकर किसी तरह की अफरा-तफरी या होड़ नहीं देखी जा रही है। ग्रामीण उपभोक्ता जरूरत के अनुसार ही गैस ले रहे हैं, जिसके कारण वहां किसी प्रकार की किल्लत महसूस नहीं हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहरों में उपभोक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.