नई दिल्ली, अप्रैल 1 -- शहर हो या गांव, देश में मधुमेह रोगियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। मधुमेह बढ़ने के कारणों को लेकर हुए दो अलग-अलग अध्ययनों में दावा किया गया है कि शहरी परिवारों की आय में इजाफा होने के फास्ट फूड का सेवन बढ़ रहा है। इससे मधुमेह रोगी बढ़ रहे हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कमजोर आर्थिक स्थिति, खानपान की शैली और पारिवारिक इतिहास इसके लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इंडियन जर्नल और मेडिकल रिसर्च के ताजा अंक में प्रकाशित ये दो अध्ययन आखें खोलने वाले हैं। मायो क्लिनिक, यूएसए के डिपार्टमेंट ऑफ मेडिसिन और यूनिवर्सिटी ऑफ अल्बामा ने भारत में मधुमेह बढ़ने के कारणों में फास्ट फूड के सेवन पर अध्ययन किया। इसमें पाया गया कि भारत में शहरी परिवारों की आय में लगातार इजाफा होने से वे परंपरागत भोजन की बजाय फास्ट फूड की तरफ शिफ्...