लखनऊ, सितम्बर 25 -- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर अमृत-2.0 में 29,716 करोड़ रुपये की परियोजनाएं स्वीकृत दी गई। इससे 637 परियोजनाओं पर काम होगा। इसमें पेयजल व सीवरेज पर 27935 करोड़ रुपये से काम होंगे। योजना में सबसे बड़ा हिस्सा पेयजल और सीवरेज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्धारित किया गया है। इसके तहत 18,829 करोड़ रुपये की 437 पेयजल परियोजनाएं और 10124 करोड़ रुपये की 41 सीवरेज परियोजनाएं शामिल हैं। इन कार्यों से शहरों में पेयजल आपूर्ति और स्वच्छता संबंधी सुविधाओं के विस्तार का लक्ष्य है। शहरी पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए 403.45 करोड़ रुपये की लागत से 190 सरोवर पुनर्जीवन परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इसके अतिरिक्त 89.76 करोड़ रुपये की 1777 हरित भूमि एवं पार्क परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है।एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल वाले...