हिन्दु्स्तान ब्यूरो, मार्च 24 -- बिहार में शहरों के बाहरी इलाकों में अब बेतरतीब निर्माण नहीं होंगे। नगर विकास विभाग ने एक साल के अंदर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों सहित कुल 43 शहरों में मास्टर प्लान लागू करने का निर्णय लिया है। उसके बाद सभी तरह के निर्माण के लिए अनुमति लेनी होगी। मास्टर प्लान के अनुसार ही निर्माण की अनुमति दी जाएगी। बिहार के डिप्टी सीएम सह नगर विकास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी घोषणा की। इस दौरान सिन्हा ने बिहार में एनडीए सरकार के 100 दिनों का कार्यकाल की उपलब्धि को भी जनता के सामने रखा। पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि मास्टर प्लान लागू होने से आधारभूत संरचना, यातायात, जल निकासी और आवासीय विकास को सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। यानी कोई भी व्यक्ति अपनी मनमानी से मकान नहीं बना सक...