बागपत, फरवरी 27 -- बागपत। शहरी क्षेत्र के बाद अब गांवों में भी ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाया गया है। इसके तहत गांव के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर और गाली-गलिहारों में सीसीटीवी कैमरों के साथ पब्लिक एड्रेस सिस्टम लाउडस्पीकर लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी जिला प्रशासन ने शुरू कर दी है। इससे पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था बनाने में काफी आसानी होगी। पुलिस द्वारा आपरेशन त्रिनेत्र चलाया जा रहा है। जिसके अंर्तगत जिलेभर के 200 से अधिक गांवों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके है। जिन गांवों में अभी तक कैमरे नहीं लगे है, उनमें कैमरे लगाने की प्रक्रिया चल रही है। संबंधित थाना प्रभारी ग्राम प्रधान और सचिव से वार्ता कर कैमरे लगवा रहे है। वहीं, अब सभी गांव में पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाए जाएंगे। जिसके संबंध में निर्देश जारी हो गए है। अधिकारियों के मुताबिक ग्राम पंचायतों क...