सीतामढ़ी, सितम्बर 29 -- शहरी स्वास्थ्य कर्मियों को मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण का प्रशिक्षण सीतामढ़ी। शहरी क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल में शहरी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. आरके यादव ने किया। इसमें डुमरा, सुरसंड, बेलसंड, बैरगनिया व पुपरी के शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आशा, एएनएम व चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया।पीरामल फाउंडेशन की टीम ने कर्मियों को टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था व प्रसव की पहचान एवं प्रबंधन तथा परिवार नियोजन की जानकारी दी। प्रशिक्षण में समय पर जांच, उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान और उचित रेफरल पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ान...