जमशेदपुर, मार्च 14 -- जमशेदपुर में गैस की किल्लत के बीच शहरी सरकारी स्कूलों के बच्चों के निवाले पर कोई संकट नहीं है। जिले के कुल 375 स्कूलों में सेंट्रल किचन से मध्याह्न भोजन की निर्बाध आपूर्ति की जाती है। इन स्कूलों में मिड डे मील की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए बिष्टूपुर के रामदास भट्ठा स्थित सेंट्रल किचन ने पुख्ता तैयारी दिखा दी है। दरअसल, इस आधुनिक किचन की सबसे बड़ी विशेषता इसकी वह तकनीक है, जो इसे पारंपरिक गैस सिलेंडरों की निर्भरता से पूरी तरह मुक्त रखती है। यहां भोजन पकाने के लिए एलपीजी गैस के बजाय डीजल आधारित बॉयलर सिस्टम का उपयोग किया जाता है। इस उन्नत बॉयलर विधि में डीजल के माध्यम से भाप (स्टीम) उत्पन्न कर बड़े-बड़े कुकिंग वेसल्स में इस्तेमाल किया जाता है। भाप भोजन पकाने के लिए आवश्यक ऊष्मा प्रदान करती है, जिससे कम समय में हजारों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.