चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मंगलवार को मां मंगला उषा पूजा धूमधाम के साथ मनाई गई। चक्रधरपुर प्रखंड के गोपीनाथपुर, देवगांव, जारकी, रोलाडीह के अलावा चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के भलियाकुदर, आरई कॉलोनी, रेलवे दलित बस्ती, सिरकासाई, पुरानी बस्ती, दंदासाई आदि इलाकों में मां मंगला की पूजा हुई। श्रद्धालुओं ने मां मंगला की पूजा अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। श्रद्धालुओं ने नदी घाटों से गाजे-बाजे के साथ मां मंगला उषा की घट यात्रा निकाली। इस दौरान घट की जगह-जगह लोगों ने पूजा अर्चना की। चक्रधरपुर भलियाकुदर में घट पूजा स्थल पहुंचने के बाद आसपास के श्रद्धालु पहुंचे थे। देर शाम पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...