रुद्रपुर, जनवरी 5 -- किच्छा, संवाददाता। पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने शहरी क्षेत्रों में लागू की जा रही स्वामित्व योजना को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि शहरी विस्तार में शामिल किए गए कई ग्रामीण क्षेत्र अब तक स्वामित्व योजना के लाभ से वंचित थे। उत्तराखंड सरकार ने ऐसे गांवों व शहरी क्षेत्रों की आबादी भूमि को स्वामित्व योजना के तहत नक्शा प्रोजेक्ट में शामिल कर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सोमवार को अपने आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक शुक्ला ने बताया कि शहरी विस्तार के दौरान कई ग्राम सभा क्षेत्र नगर निकायों में शामिल हो गए थे। नगरपालिका में शामिल होने के कारण इन क्षेत्रों की आबादी भूमि पर बसे लोगों को स्वामित्व योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे लोगों में असंतोष व्याप्त था। इस संबंध मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.