एटा, नवम्बर 29 -- समय से एसआईआर का काम पूरा कराने के लिए कोटेदार से लेकर आंगनवाड़ी तक की मदद ली जा रही है। गणना प्रपत्रों को संग्रह करने में मदद की जिम्मेदारी सभी को दी जा रही रही है। इसके लिए कलक्ट्रेट सभागार में बैठकर निर्देश जारी किए गए हैं। गांवों में एसआईएस को लेकर तेजी देखी जा रही है। शहरी क्षेत्रों में प्रपत्र वापस करने को लेकर बहुत परेशानी हो रही है। शहर का काम पिछड़ता जा रहा है। शहर में काम करने वाले बीएलओ भी लगातार चक्कर लगा रहे है। जबकि गांव में इस कार्य में काफी तेजी हो रही है। जनपद में अभी 70 फीसदी के करीब काम पूरा किया जा चुका है। शनिवार को कलक्ट्रेट में हुई बैठक के दौरान एडीएम न्यायिक रमेश चंद्र मौर्य ने कहा कि विधानसभा वार सभी सेक्टर अधिकारियों से विस्तृत संवाद कर उनकी प्रगति रिपोर्ट प्राप्त की। जिन बूथों पर बीएलओ की ओर से...