मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी, नसं। पूर्वी चंपारण में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। मगर हालत यह है कि किसी भी केंद्र पर ईसीजी की जांच नहीं होती है। जिसका खुलासा जिला से राज्य स्वास्थ्य समिति को भेजी गई रिपोर्ट से हुआ है। इस रिपोर्ट को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति ने नाराजगी भी जताई है और सीएस को तुरंत ईसीजी की व्यवस्था चालू करने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि सरकार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ब्लड जांच से लेकर ईसीजी की सुविधा व दवा की व्यवस्था कर रखी है। मगर इस शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रुम का अभाव और टेक्नीशियन की कमी के कारण दो वर्ष में ईसीजी चालू नहीं हो सका जैसा कि विभाग का कहना है। बताते हैं कि जिला में तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। जिसमें मोतिहारी शहर में दो और एक रक्सौल में हैं। सभी स्वास्...