वाराणसी, मई 4 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। शहरी परिवहन को सुगम बनाने के लिए 200 नई ई-बसें आएंगीं। मंडलायुक्त एस. राजलिंगम के अनुमोदन के बाद वाराणसी सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (वीसीटीएसएल) ने बसों की डिमांड लखनऊ स्थित मुख्यालय को भेज दी है। वातानुकूलित ये बसें शहर और आसपास के इलाकों में संचालित होंगी। यात्री सुविधा को विस्तार देते हुए अब शहरी आबादी के हिसाब से इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है। सिटी ट्रांसपोर्ट के अधिकारियों के अनुसार मानक के हिसाब से एक लाख पर 30 बसों की जरूरत होती है। इसके मुताबिक शहर की लगभग 17 लाख आबादी के हिसाब से 510 बसों की आवश्यकता होगी। इसलिए पहले चरण में 200 बसों की डिमांड भेजी गई है। शेष 300 बसों की डिमांड भी अनुमोदन होने के बाद भेज दी जाएगी।
रोज 50 बसों से सफर कर रहे 8000 यात्री फिलहाल शहर समेत आसपास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.