सिमडेगा, जून 10 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र में जलापूर्ति योजना के पाइपलाइन निर्माण के रखी गई पाइप चोरी करने के आरोप में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने दो ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

पुलिस की कार्रवाई बुधवार की दोपहर प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए सर्किल इंस्पेक्टर एजी बागे ने बताया कि एसपी श्रीकांत एस खोटरे को गुप्त सूचना मिली थी कि दो ट्रक लेकर कुछ लोग शहर के भुड़ूटोली के पास रखे शहरी जलापूर्ति योजना के लिए रखे 123 पीस पाइप की चोरी करने लिए खड़े हैं। सूचना के आलोक में एसपी के निर्देश पर सदर थाना प्रभारी संजीत कुमार के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई।

आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस ने दो ट्रकों के साथ मौजूद दो संदिग्ध व्यक्ति विशाल कुमार और नितेश कुमार अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ ...