पटना, अप्रैल 3 -- शहरी इलाकों में पान की गुमटी सहित छोटे-छोटे दुकान चलाने वालों को एक अप्रैल से और सस्ती बिजली मिलने लगी है। खासकर वैसे दुकानदार जिन्होंने आधा किलोवाट का कनेक्शन ले रखा है, उनको फिक्स्ड चार्ज के रूप में अब एक चौथाई राशि कम लगेगी। बिजली कंपनी की याचिका पर बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने मुहर लगा दी है। इस निर्णय से राज्य के लगभग 20 हजार से अधिक दुकानदारों को सालाना 600 रुपये की बचत होगी। एक अप्रैल से ही दुकानदारों को इस रियायत का लाभ मिलने लगा है। अधिकारियों के अनुसार, कंपनी ने विनियामक आयोग के समक्ष फिक्स्ड चार्ज में कमी करने का प्रस्ताव दिया था। कंपनी अभी शहरी क्षेत्र में आधा किलोवाट का कनेक्शन ले रखे उपभोक्ताओं से 200 रुपये मासिक फिक्स्ड चार्ज वसूल रही थी। कंपनी ने इसमें एक चौथाई की कटौती कर मात्र 150 रुपये मासिक करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.