हजारीबाग, दिसम्बर 26 -- चरही, प्रतिनिधि शुक्रवार कि अहले सुबह को चरही घाटों मार्ग के फुसरी चौक के पास अचानक सड़को पर धीरे- धीरे धुंध बढ़ते देखा गया। सड़को पर घंटों तक कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। जिसके कारण घंटों यातायात बाधित रहा। इसके साथ ही जोरों का शीतलहरी ठंड महसूस किया गया। सड़क पर कुछ दूर आगे तक कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। चारों ओर धुंध कुहासे ही नजर आ रहे थे। वाहन के हैडलाइट दिन में जल गए थे। ठंड से बचने के लिए लोग चौक- चौराहों पर खुद अलाव जलाकर आग तापते नजर आए। कुहासे के कारण स्थानीय लोग घरों में दुबके रहे। काफी घंटों बाद कुहासा हटा।और सूरज कि तेज रौशनी पड़ने लगी। जिसके बाद मौसम सामान्य हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.