गुड़गांव, जून 10 -- सोहना, नरेश कुमार। नगर परिषद शहरी क्षेत्र में बने कूड़ा प्वाइंटों को कम करने की कवायद में जुटी। शहरी क्षेत्र में 53 अवैध कूड़ा के प्वाइंट बनें है। बीते एक सप्ताह में नगर परिषद ने करीब 10 कूड़ा प्वाइंटों को कम किया है। नगर परिषद ने शहर को स्वच्छ और गंदगी मुक्त बनाने की पहल शुरू कर दी है। ताकि शहर गंदगी मुक्त और साफ-सुथरा नगर आए। इसके लिए नगर परिषद ने शहरी क्षेत्र के अंधीन आने वाले वार्ड 12 से 20 तक के क्षेत्र में कूड़ा प्वाइंटों को कम करने की कवायद शुरू कर दी है। इस अभियान में बीते एक सप्ताह के अंदर 10 ऐसे स्थानों पर कूड़ा प्वाइंट की श्रेणी से बाहर किया है। शहरी क्षेत्र के अंदर आने वाले 9 वार्डों में 53 अस्थाई कूड़ा प्वाइंट बने है। ये कूड़ा प्वाइंट आम लोग और नगर परिषद के सफाई कर्मियों द्वारा बनाए गए है। जबकि शहरी क्षेत्र में ...