शहरी क्षेत्र में हाइवे से हटे ब्रेकर, बढे़ हादसे
सोनभद्र, जून 13 -- सोनभद्र, संवाददाता। जिला मुख्यालय पर शहरी क्षेत्र में हाइवे पर बने ब्रेकर हटा दिए जाने से आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। अक्सर सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रहे वाहनों की चपेट में आकर लोग गंभीर रूप से घायल हो जा रहे हैं। इससे लोगों को सड़क पार करने में भय बना रहता है। राबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर से लोढ़ी मुख्यालय तक वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर क्रासिंग के पास बने ब्रेकर को हटा दिया गया है। जबकि पूर्व में उरमौरा पुसौली रोड के सामने, उरमौरा ढाबा, चुर्क मोड़ सपा कार्यालय के पास ब्रेकर बनाया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों को सड़क पार करने में काफी आसानी होती थी। तेज गति से आ रहे वाहन बे्रकर के पास आते ही धीमे हो जा रहे थे। इससे लोग आसानी से सड़क पार कर ले रहे थे। वहीं पिछले दिनों इन स्थानों पर हाइवे पर बनाए गए ब्रेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.