बस्ती, मार्च 27 -- बस्ती, निज संवाददाता। ईरान-इजरायल युद्ध के चलते एलपीजी संकट के बीच पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की चर्चा तेज हो गई है। सरकार भी अब शहरी क्षेत्रों में पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन की गति बढ़ाने के लिए सख्त कदम उठा रही है, क्योंकि कई इलाकों में पाइपलाइन होने के बावजूद कनेक्शन कम लिए गए हैं। सरकार ने ऐसे क्षेत्रों में पीएनजी कनेक्शन अनिवार्य कर रही है, जहां पाइपलाइन इंफ्रास्ट्रक्चर पहले से ही मौजूद है। बस्ती शहर की बात करें तो अब तक पूरे नगरपालिका व आसपास के सीमाई शहरी इलाकों में कुल सात हजार ही पीएनजी कनेक्शन लिए गए हैं। जबकि शहरी इलाकों में लगभग 24 किलोमीटर लंबी गैस पाइप बिछ़ाई जा चुकी है। एलपीजी संकट के बीच पीएनजी गैस की डिमांड बढ़ने लगी है। साथ ही कनेक्शन लेने के लिए लोग गैस कंपनी के अधिकारियों व टोल फ्री-न...