बिहारशरीफ, मार्च 31 -- शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर लगी रोक सुबह 8 से रात 8 बजे तक लागू रहेगी नो एंट्री जाम से मिलेगी निजात तो लोगों को मिलेगी राहत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या और रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त पहल पर अब शहर में भारी वाहनों के प्रवेश के समय को निर्धारित कर दिया गया है। तय समय सीमा के दौरान भारी वाहनों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। ताकि, आम लोगों को राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। शहर के मुख्य बाजारों में सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण रोक लगा दी गई है। वहीं, कॉलेज मोड़ से तीनमुहानी मोड़ तक के व्यस्त मार्ग पर यह प्रतिबंध और भी सख्त करते हुए सुबह आ...