शहरी क्षेत्र में बढ़ी डिमांड तो देहात में रोस्टिंग शुरू, बढ़ा आक्रोश
शाहजहांपुर, मई 22 -- शाहजहांपुर। भीषण गर्मी के बीच बिजली की मांग बढ़ने से ट्रांसमिशन का लोड 320 मेगावॉट पार कर गया है, ऐसे में अब शहरी क्षेत्रों में मांग बढ़ गयी है, वहीं ग्रामीण इलाकों में ट्रांसमिशन से आपात रोस्टिंग की जाने लगी है। जिसको लेकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा है। बुधवार की रात को ट्रांसमिशन का लोड 327 मेगावॉट पार कर गया है, जिससे मशीनरी सिस्टम हिलने लगा। बढ़ते तापमान के कारण ट्रांसमिशन की लाइनों और उपकेंद्रों पर लोड लगातार बढ़ रहा है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति ग्रामीण क्षेत्रों की है, जहां आपात कटौती के नाम पर घंटों बिजली गुल रहने से लोगों की रात को नींद गायब है, वहीं दूसरी ओर लोग किसी तरह जागकर रात बिताने को मजबूर हैं। बिजली के एक्सईएन मुदित सोनकर ने बताया कि गर्मी में लगातार लोड बढ़ रहा है। अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर और उपक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.