सिमडेगा, अप्रैल 19 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। शहरी क्षेत्र के सुंदरपुर आनंद नगर में रजत लकड़ा ने अपने ही घर में फांसी लगा ली। घटना शनिवार की रात की है। रविवार को वार्ड पार्षद जोसेफा लकड़ा के प्रयास से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वार्ड पार्षद ने बताया कि मृतक रजत लकड़ा के माता पिता दिल्ली में रहकर काम करते है। उन्होंने बताया कि रजत लकड़ा सोमवार को टैसेर करमटोली में अंतिम संस्कार किया जाएगा। इधर पुलिस यूडी केस दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...