बोकारो, अप्रैल 12 -- बोकारो जिले के शहरी क्षेत्र में स्थित कई सरकारी स्कूलों में एमडीएम की स्थिति गंभीर हो रही है। एमडीएम का चावल खत्म होने से कई स्कूलों में मध्याह्न भोजन बंद हो गया है। जिस कारण सरकारी स्कूल के बच्चे अपने साथ अब टिफिन लेकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इसको देखते हुए स्कूल के बच्चे टिफिन के दौरान घर का लाया हुआ खाना खा रहे हैं। वैसे बच्चे जो किसी कारणवश टिफिन नहीं ला पाते हैं, उन बच्चों को शिक्षक अपने पॉकिट से बिस्कुट, मूढ़ी, मिक्चर व अन्य पॉकेट वाली खाद्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं ताकि कोई भूखा नहीं रहे। जिसमें पिछले एक सप्ताह से शहर के दर्जनों स्कूलों में चावल के अभाव में मध्याह भोजन बंद हो चुका है। इस संबंध में शिक्षकों का कहना है कि चावल बाजार से नहीं खरीदना है। आसपास के स्कूलों में भी खत्म हो चुका है। किसी स्कूल के पास सरप्...