मधुबनी, मार्च 30 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अमेरिका,इजराइल व ईरान के बीच चल रहे युद्ध के बीच शहर से गांव तक 50 से अधिक पेट्रोल पंप सोमवार को बंद रही। शहरी क्षेत्र में भी कई पेट्रोल पंप के गेट पर ताला लटक रहा था। शहर के 13 नंबर रेलवे गुमटी के पास स्थित पेट्रोल पंप बंद रहा। सूड़ी स्कूल के पास स्थित पेट्रोल पंप के गेट पर भी ताला लटक रहा था। पूरब दिशा से आने वाले लोग पेट्रोल डीजल के लिए रेलवे गुमटी से जैसे ही पश्चिम बढ़ रहे थे पंप का गेट बंद देख निराश हो जाते थे। वे सूड़ी स्कूल के पास पंप पर ईंधन लेने पहुंचते थे। वहां भी गेट में ताला लगा देख इधर-उधर भागते थे। बंद पड़े पेट्रोल पंप पर मौजूद कर्मी शाम तक टैंकर आने की बात बता रहे थे। शहर में महराजगंज मोहल्ला स्थित पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ देखी गई। आसपास के पेट्रोल पंप बंद होने के कारण बड़ी ताद...