धनबाद, मार्च 12 -- धनबाद, कार्यालय संवाददाता। पेयजल व स्वच्छता विभाग की ओर से शहरी क्षेत्रों में जलमीनार का निर्माण शुरू हो गया है। कुल छह जलमीनार बनायी जाएगी। वर्तमान में 19 जलमीनार हैं, जहां से छह लाख आबादी के बीच पानी पहुंचाया जा रहा है। इसके बावजूद अधिकांश मुहल्ले में पानी नहीं पहुंच रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। जलमीनार बनने के बाद शहरी क्षेत्रों में जल संकट से राहत मिलेगी। पेयजल व स्वच्छता विभाग के सहायक अभियंता कुमार समरेंद्र मल्लिक ने कहा कि चीरागोड़ा में तीन करोड़ 63 लाख रुपए, मटकुरिया में तीन करोड़ 78 लाख रुपए, धैया बस्ती में तीन करोड़ 89 लाख, सरायढेला में तीन करोड़ 86 लाख रुपए, कुसुम विहार में दो करोड़ 56 लाख रुपए, पांडरपाला में दो करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से जलमीनार का निर्माण हो रहा है। कुल 20 करोड़ 22 लाख रुपए की लागत से जलमीनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.