जमुई, जनवरी 24 -- जमुई, नगर प्रतिनिधि जिलेभर में नैसर्गिक सुषमा से अप्लावित वसंत के वातावरण में शुक्रवार को कला, विद्या, ज्ञान और सात्विकता की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की आराधना हर्षोल्लास के साथ लोगों ने किया। माघ शुक्ल पंचमी अर्थात बसंत पंचमी पर युगों से ज्ञान की देवी के रूप में मां सरस्वती की जारी पूजा का विधान जिले भर में किया गया। जिले के शहरी, कस्बाई और ग्रामीण क्षेत्रों में माता सरस्वती की पूजा धूमधाम से की गयी। जिले भर में शांतिपूर्वक पूजनोत्सव आयोजित किया गया। पुरातन परंपरा के अनुकूल शुभ मुहूर्त में बच्चे, किशोर और युवाओं ने माता हंसवाहिनी की पूजा बेहद धूमधाम से पूरी की। मौके पर सांस्कृतिक आयोजनों की भरमार रही। सांस्कृतिक आयोजनों में सरस्वती पुत्र नाचते-झूमते रहे। विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी विद्यालय, कोचिंग संस्थानों एवं चौक-चौराहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.