देवघर, अप्रैल 3 -- देवघर,प्रतिनिधि विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल देवघर के सहायक विद्युत अभियंता लव कुमार ने जानकारी दी कि 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को पीएसएस कॉलेज से निकलने वाले 11 केवी टाउन 1 फीडर की विद्युत आपूर्ति पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 4 बजे तक बाधित रहेगी। कहा कि उक्त समय में बरमसिया काली मंदिर, अंबेडकर चौक, इंदिरा नगर आदि जगहों पर आरडीएसएस योजना के तहत एलटी एबी केबलिंग का कार्य किया जाएगा। अतः उक्त अवधि में देवघर कॉलेज, जटाही मोड़, बरमसिया, परमेश्वर दयाल रोड, अंबेडकर चौक, साकेत विहार, डीसी ऑफिस, इंदिरा नगर सहित संबंधित क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.