बेगुसराय, अप्रैल 16 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। सदर अस्पताल के सभागार में गुरुवार को शहरी आशा कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना तथा आशा कार्यकर्ताओं की कार्यक्षमता को सुदृढ़ करना था। प्रशिक्षण में अश्विन पोर्टल, टीकाकरण, एचपीवी वैक्सीनेशन, आयुष्मान भारत योजना, गैर-संचारी रोग, क्षय रोग एवं परिवार नियोजन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। विशेषज्ञों द्वारा इन विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया, जिससे आशा कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में प्रभावी ढंग से सेवाएं दे सकें। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि शहरी आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य सेवाओं की अंतिम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.