बिहारशरीफ, सितम्बर 13 -- शहरी आवास योजना के लिए आये 1328 आवेदन चंडी, एक संवाददाता। नगर पंचायत में शहरी आवास योजना के तहत कुल 1328 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 536 आवेदनों का डाटाबेस व स्थल निरीक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 643 का केवल दस्तावेज सत्यापन हुआ है। भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, दस्तावेजों का पुनः सत्यापन कर 22 सितंबर तक अंतिम परियोजना रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जानी है। रिपोर्ट स्वीकृति के बाद पात्र लाभार्थियों को आवास निर्माण के लिए राशि मिलेगी। ईओ डॉ. अनूपा कुमारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे विलंब से बचने के लिए अपने आवश्यक कागजात जल्द से जल्द नगर पंचायत कार्यालय में जमा कराएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...