बोकारो, सितम्बर 2 -- मंगलवार को फुसरो नगर परिषद कार्यालय सभागार में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के अंतर्गत चयनित लाभुकों के साथ आवास निर्माण/लाभ प्रदान करने हेतु समझौता किया गया। अध्यक्ष निर्मला देवी, उपाध्यक्ष रेणु देवी एवं वार्ड पार्षद रेशमी देवी की अध्यक्षता में कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन निर्देश पर यह बैठक की गई। इस दौरान लाभुकों को योजना के प्रावधानों, निर्धारित शर्तों एवं आवास निर्माण से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी गई। सभी संबंधित लाभुकों से अनुरोध किया गया कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर घर निर्माण की प्रक्रिया पूर्ण करें तथा योजना का लाभ समय पर प्राप्त करें। योजना के तहत हर पात्र परिवार के पक्के आवास के सपने को साकार करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाएं। भविष्य में अन्य जरू...