कानपुर, अप्रैल 28 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहरवासी जल्द गर्मी में तरणताल का आनंद लेंगे। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के निर्देश पर नगर आयुक्त प्रथम मोहम्मद आवेश और प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी ध्रुव नारायण यादव ने मंगलवार को नानाराव पार्क स्थित तरण ताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं। प्रभारी प्रोजेक्ट आरके सिंह ने बताया कि बुधवार तक मोटर अधिष्ठापन के बाद तरण ताल में पानी भरने का कार्य शुरू हो जाएगा। तरणताल भरने में लगभग दो दिन का समय लगता है। इसके बाद नियमानुसार तरणताल को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में तालाब के साथ पार्क भी बनेगा यह भी पढ़ें- अधूरा जीर्णोद्धार बना परेशानी, तालाब में जलकुंभियों व कचरे का अंबार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...