प्रयागराज, फरवरी 28 -- प्रयागराज। शहरवासियों को संपत्तियों के नामांतरण में बड़ी राहत मिली है। नगर निगम ने शहरी चौहद्दी में संपत्तियों का नया नामांतरण शुल्क लागू कर दिया है। इसका शुक्रवार गजट जारी किया गया। गजट में संपत्तियों की वसीयत और खरीद-बिक्री की नई दरें लागू कर दी गई हैं। जारी किए गए गजट के अनुसार संपत्तियों की वसीयत पर न्यूनतम एक हजार और अधिकतम पांच हजार रुपये नामांतरण शुल्क नगर निगम में भुगतान करना होगा। इसी प्रकार संपत्तियों की बिक्री-खरीद पर एक हजार से 10 हजार तक नामांतरण शुल्क देय होगा। अभी तक नगर निगम सदन के जरिए नामांतरण शुल्क तय करता था। पिछले साल मई में तत्कालीन प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी निकायों में एक तरह का नामांतरण शुल्क लागू करने का आदेश दिया था। अभी तक शहर में नगर निगम 50 लाख तक की संपत्तियों पर कुल कीमत का आधा फी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.