धनबाद, अप्रैल 28 -- शहरवासियों को दो दिन तक बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। सोमवार को दोपहर के बाद आंधी-बारिश से डीवीसी व जेबीवीएनएल के कई उपकरणों में खराबी आ गई। इनकी मरम्मत का कार्य जारी है। डीवीसी के पुटकी ग्रिड का जंफर, आइसोलेटर सहित अन्य उपकरण उड़ गए हैं, जिससे जेबीवीएनएल का कनेक्शन प्रभावित हुआ। खराबी दूर करने का काम जारी है, लेकिन क्षेत्र में बिजली संकट गहरा गया है। शहरवासियों को केवल 16 घंटे बिजली मिल रही है। डीवीसी तीन-चार घंटे व जेबीवीएनएल भी तकनीकी समस्या बताकर तीन से चार घंटे बिजली काट रही है। इससे लोग परेशान हैं। दूसरे सोर्स से दी जा रही बिजलीडीवीसी के एक अधिकारी का कहना है कि समस्या को देखते हुए दूसरे सोर्स बांसजोड़ा सहित अन्य फीडर से कनेक्शन जोड़कर जेबीवीएनएल को बिजली आपूर्ति की जा रही है। यह भी पढ़ें- कतरास क्षेत्र में आज...